बॉर्डर पर शहीद हुए सैनिक के घर पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, जताई शोक संवेदना

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

ब्यूरो रिपोर्ट

स्थान – डोईवाला

सियाचिन बॉर्डर पर देश की सीमा की रक्षा के दौरान ग्लेशियर टूटने से शहीद हुए भानियावाला (कान्डरवाला) निवासी हवलदार जगेंद्र सिंह चौहान के निधन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार देर शाम शहीद हवलदार जगेंद्र सिंह चौहान के निवास स्थान पहुंच कर उनके परिवार को अपनी शोक संवेदना भी व्यक्त की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शहीद जगेंद्र सिंह चौहान के पिता सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर राजेंद्र सिंह चौहान, माता विमला चौहान, उनकी पत्नी किरण चौहान, भाई अजबेद्र चौहान व मनमोहन चौहान को ढाढस भी बंधाया।