

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर- मुकेश सक्सेना

स्थान- हल्द्वानी

हल्द्वानी शहर में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद है कि वह थाना चौकियों के नजदीक ही चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं | ताजा मामला मंगलपड़ाव चौकी से महज कुछ दूरी का है जहां पर चोरों ने रात के समय चार दुकानों पर धावा बोलते हुए दुकान के अंदर रखी नकदी पर हाथ साफ कर लिया और फरार हो गए।

वहीं सुबह जब दुकानदारों ने दुकान का शटर खोला तो देखा उनके दुकान के गल्ले में रखे नगदी साफ है | चोरों ने दुकान के ऊपरी हिस्से से अंदर घुसकर दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया |


ऐसे में पुलिस के रात्रि गस्त पर भी सवाल उठ रहे हैं कि आखिर इतनी गश्ती के बाद भी चोरों ने कैसे चोरी की घटना को अंजाम दिया । फिलहाल अभी तक दुकान स्वामियों द्वारा कोई भी तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है।


वहीं दुकान स्वामी का कहना है कि चारों दुकानों से लगभग लाखों की नकदी व सामान चोरी हुआ है | वहीं इस मामले में पुलिस लगातार जांच पड़ताल कर रही है | साथ ही पुलिस का कहना है कि इस चोरी का खुलासा जल्द ही किया जाएगा |



