

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर- मनीष
स्थान- पिथौरागढ़
पिथौरागढ़ जिले की डीडीहाट विधानसभा में सेना के जवानों द्वारा फर्जी मतदान के वायरल वीडियो मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने इस मामले को लेकर डीडीहाट थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।


पिथौरागढ़ के पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने बताया कि बैलट पेपर में फर्जी मतदान का यह प्रकरण अत्यंत गंभीर है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है और जल्दी ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा भी कर दिया जाएगा।


बता दें कि 1 दिन पहले डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र से जुड़ा एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें सेना के कुछ जवान गलत तरीके से एक ही उम्मीदवार को बार-बार वोट डाले रहे थे। कांग्रेस ने प्रशासन से इस मामले की शिकायत की थी जिसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मामले में कार्यवाही शुरू कर दी है।



