

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



ब्यूरो रिपोर्ट

स्थान – दिनेशपुर

यूक्रेन में रूसी हमले के बीच अन्य भारतीय छात्रों के साथ उधम सिंह नगर के दिनेशपुर का एक छात्र भी फंस गया है। परिजन उसकी सलामती के साथ जल्द से जल्द उसके घर वापसी की दुआ कर रहे हैं। दिनेशपुर के वार्ड नंबर चार निवासी भाजपा नेता दीपांकर राय का बड़ा पुत्र अमन राय यूक्रेन की खारकिव शहर के इंटरनेशनल मेडिकल इंस्टीट्यूट में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है।


इस दौरान अमर अमन राय के पिता दीपंकर राय ने कहा कि युद्ध की आशंका को देखते हुए अमन ने 28 फरवरी को भारत आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट की टिकट बुक कराई थी। बृहस्पतिवार को तड़के शुरू हुई रूसी हमले के बाद परिजन भयभीत हो गए और उन्होंने तुरंत फोन से अमन से संपर्क किया। पिता दीपांकर के अनुसार अमन ने उन्हें बताया कि फिलहाल वह ठीक है।

उसके हॉस्टल से डेढ़ किलोमीटर दूर सुबह दो धमाके हुए। जिससे सभी छात्र भयभीत हो गए।उसने बताया कि भारतीय दूतावास की ओर से छात्रों से संपर्क किया गया है, और उनसे फार्म भी भरवाए गए हैं। दीपांकर ने बताया कि अमन ने उससे उसकी ईमेल आईडी मांगी थी, जिसे उन्होंने मेल कर दिया है। अमन की मां सुमित्रा राय अपने पुत्र की सलामती को लेकर काफी चिंतित है। फिलहाल सभी परिजनो को अमन के सही सलामत घर आने का इंतजार है।



