हाथी के हमले से एक व्यक्ति की हुई मौत

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955


रिपोर्टर- दीपक चौहान
स्थान- कालागढ़

मानव वन्यजीव संघर्ष के बीच की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं | वन्य जीवों के हमले में पहले भी कई लोगो की जाने जा चुकी है | इसी कड़ी में एक मामला जनपद पौड़ी के कार्बेट टाइगर रिजर्व कालागढ़ में सामने आया है | जहाँ बाजार से वापस घर जाते समय एक व्यक्ति पर हाथी ने हमला कर दिया जिससे व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया और कुछ देर बाद ही व्यक्ति की मौत हो गई |

कालागढ़ कालोनी में जंगली हाथी का आवागमन लगा रहता है बीती देर शाम सुरेश बाजार से घर वापस जा रहा था जंहा शिव मंदिर के पास झाड़ियों से हाथी निकला और व्यक्ति पर हमला कर दिया जिसके बाद लोगो ने हल्ला मचाया जिसके बाद हाथी वहां से भाग गया | वहीं हाथी को भगाने के बाद घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जिसके बाद घर उसे पहुचाया गया |

लेकिन घर पहुँचाने के कुछ देर बाद ही व्यक्ति की मौत हो गई | वहीं कालागढ़ थाना इंचार्ज उमेश कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति हाथी के हमले घायल हो गया जिसके बाद उसकी मौत हो गई जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुचकर कर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जाँच उपरांत आवश्यक कार्यवाही की जाएगी |