

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर- दीपक चौहान
स्थान- जसपुर

जसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मी नगर कॉलोनी में गुरुवार को एक विवाहिता का घर के अंदर बंद कमरे में फांसी पर लटकता शव मिलने से हड़कंप मच गया | जिसकी सूचना स्थानीय निवासियों ने पुलिस को दी । जिसके बाद पुलिस अब जांच में जुट गई है |


साथ ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसी कड़ी में कोतवाल जसपुर जगदीश देउपा ने बताया कि एक महिला की फाँसी लगाकर मौत की सूचना मिली थी,


जिसमें पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक के परिजनों के आधार पर मृतक के पति ,जेठ और भतीजे के खिलाफ 304B ( दहेज एक्ट )के तहत मुकदमा लिखा गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है |


