

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



संवाददाता- सलीम अहमद साहिल

स्थान- रामनगर

रामनगर में इन दिनों भू-माफियाओं के हौसले कितने बुलंद है इस बात का अंदाजा इस प्रकरण से लगाया जा सकता हैं कि फलपट्टी क्षेत्र में लगे आम और लीची के बगीचे में लगभग 82 हरे पेड़ो को अवैध तरीके से धरासाई कर दिया हैं। रामनगर के तेलीपुरा ग्राम पंचायत का और माफियाओं ने जफर अहमद के भी 24 आम और लीची के हरे पेड़ों को काट दिया हैं। जफर की तहरीर पर रामनगर कोतवाली में पांच लोगों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया हैं।


रामनगर में बगीचे को काटने का पहला मामला नहीं है इससे पहले भी रामनगर में भरे बगीचों को अवैध रूप से धरासाई करने के मामलों को लेकर रामनगर सुर्खियों में रहा है। हमेशा ही उन भू माफियों पर कड़ी कार्रवाई नहीं होने पर अब उनके हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं | अब माफिया रामनगर की कानून व्यवस्था को ताक पे रखकर या यूँ कहिये कि रामनगर की कानून व्यवस्था को जेब में रख कर घूम रहे हैं।

अब आलम ये हैं कि रामनगर में फलपट्टी क्षेत्र में एक ही बार में लगभग 82 हरे फलदार आम और लीची के बगीचे को काटकर नष्ट कर दिया हैं। रामनगर की लाचार कानून व्यवस्था के हाथ उन माफियाओं के गिरेवान तक पहुँचने में कापते नजर आ रहे हैं। यही वजह हैं कि अभी तक कानून के हाथ माफियाओं तक पहुँचते नजर नहीं आ रहे । रामनगर में लगातार फलपट्टी क्षेत्रों में हरे भरे फलदार बगीचो को काटकर आलीशान कालोनियां बनाई जा रही हैं।


फलपट्टी क्षेत्र में कालोनियां का बनना अवैध हैं। लेकिन हर बार छोटी मोटी कार्यवाही कर माफियाओ को छोड़ दिया जाता हैं इसलिए अब माफियाओ के हौसले सातवें आसमान पर हैं। अगर जल्द ही इन माफियाओ पर कोई कड़ी कार्यवाही नही हुई तो वह दिन दूर नही जब रामनगर से आम और लीची का नामोनिशान मिट जायगा। यह बात रामनगर का प्रशासन भी भली भांति जनता हैं। लेकिन रामनगर का शासन-प्रशासन अब भी अपनी आंखें बंद किये बैठा हैं।



