यूक्रेन में फंसा लक्सर का युवक, परिवार में बढ़ी चिंता

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – जसवीर सिंह

स्थान- लक्सर


यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद यूक्रेन में फंसे लक्सर के छात्र का परिवार चिंता में आ गया है | लक्सर निवासी संजीव शर्मा व उसका परिवार बेहद परेशान है। संजीव शर्मा का पुत्र आशुतोष शर्मा यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है | लेकिन रूस के हमले के बाद वह वहां फंस गया है। वहीं परिजनों ने भारत सरकार से बेटे सहित सभी भारतीयों को सुरक्षित वापस लाने की गुहार लगाई है।


बता दें लक्सर निवासी संजीव शर्मा लक्सर के मेन बाजार में मेडिकल स्टोर चलाते हैं। उनका बेटा आशुतोष शर्मा वर्ष 2019 में एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए खारकीव यूक्रेन गया था। गत वर्ष 2021 के मार्च महीने में वह छुट्टी पर घर आया था। यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद पिता संजीव शर्मा, मां सुनीता देवी व दादा गणपत राय की नजरें टीवी पर लगी हैं। मिसाइलों के फुटेज आ रहे हैं तो परिवार की चिंता और बढ़ गई है।

पिता संजीव शर्मा ने बताया कि आज ही बेटे से फोन पर बात हुई है। वैसे तो वह सुरक्षित है। लेकिन युद्ध के हालात को देखते हुए उनकी चिंता बढ़ गई है। शर्मा परिवार ने अपने बेटे समेत यूक्रेन में फंसे सभी भारतीयों को सुरक्षित भारत लाने की गुहार भारत सरकार से लगाई है।