

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर – दीपक कुकरेजा

स्थान – रूद्रपुर

रात के अंधेरे में चोरी से मशीनें बाहर भेज कर कंपनी बन्द करने की साजिश से आक्रोशित इन्टरार्क के मजदूर ने धरना प्रदर्शन किया है | उत्तराखंड स्थित इन्टरार्क बिल्डिंग प्रोड्क्टस प्राईवेट लिमिटेड कंपनी प्रबंधन ने रात के अंधेरे का फायदा उठाते हुए कंपनी से करीब 4 दर्जन मशीनों को चोरी से गैरकानूनी रूप से कंपनी से बाहर ले जाने की साजिश को कंपनी के करीब 500 मजदूरों ने अपनी एकजुटता से विफल कर दिया। इसके विरोध में आज कंपनी गेट पर मजदूरों की सभा हुई। सभा को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा देर रात अचानक से नाइट शिफ्ट के स्थाई कर्मचारियों को बी शिफ्ट में ड्यूटी पर बुला लिया।


दोपहर में 5 गाड़ीयों से कच्चा माल अचानक से कंपनी से बाहर गैरकानूनी तरीके से बाहर भेजा गया। वहीं एक गाड़ी चालक कंपनी के बाहर 15 फरवरी से कच्चे माल से भरी गाड़ी को खड़ी किये है। परन्तु कंपनी प्रबंधन उक्त चालक पर माल को गैरकानूनी तरीके से किच्छा प्लांट ले जाने को कह रहा है। वहीं चालक फर्जी बिल से कच्चे माल को बाहर ले जाने से इंकार कर रहा है | इसी तरह से 18 फरवरी को प्रबंधन ने नोटिस बोर्ड पर नोटिस चस्पा कर धमकी दी थी कि एक माह बाद कंपनी बन्द कर दी जाएगी। उक्त घटनाओं से मजदूरों की यूनियन को दोपहर में ही शक हो गया था कि आज राज प्रबंधन बड़ी वारदात को अंजाम देगा।

इसलिए यूनियन ने अपने सदस्यों को पहले से ही सावधान कर दिया था। जब बी शिफ्ट की छुट्टी हुई तो उसके तुरंत बाद ही मेंटेनेंस मैनेजर ने ठेके के बाहरी मजदूरों को नाइट में कंपनी बुलाया। तो इसकी भनक यूनियन के सदस्यों को लग गई। मशीनों को बाहर शिफ्ट करने की प्रबंधक की साजिश को भापते हुए सभी यूनियन के सदस्य कंपनी गेट पर पहुंच गए और पूरी रात कंपनी गेट पर पहरा देंकर प्रबंधक की इस साजिश को नाकामयाब बना दिया। यूनियन की शिकायत पर सिडकुल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के आग्रह पर यूनियन ने सिडकुल पुलिस चौकी में रात को ही तहरीर दी । अब देखना यह है कि पुलिस इस दो नम्बरी काले कारनामों को कर सेल टेक्स विभाग को चुना लगाने वाले कंपनी मालिक व प्रबंधन के विरुद्ध क्या कार्यवाही करती है ।



