प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने विरेंद्र रावत को नियुक्त किया प्रदेश उपाध्यक्ष

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – अशोक सरकार
स्थान- खटीमा

खटीमा के वरिष्ट कांग्रेस नेता व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के पुत्र विरेंद्र रावत को प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आज प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वही खटीमा में विरेन्द्र रावत को कांग्रेस संगठन में अहम पद मिलने पर स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। इस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरेंद्र रावत के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर उनके आवास पर उनका माल्यार्पण व मिष्ठान वितरण कर हार्दिक स्वागत किया गया।

इस अवसर पर आतिशबाजी कर कार्यकर्ताओ ने जमकर खुशी का इजहार भी किया। वही नव नियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि वह प्रदेश संगठन का आभार व्यक्त करते है कि उन्होंने उन्हें संगठन की अहम जिम्मेदारी से नवाजा है। वह कांग्रेस को प्रदेश भर में मजबूत करने का काम करेंगे।

वही विरेंद्र रावत ने खानपुर के पूर्व विधायक रहे कुँवर चैपियन पर हमला बोलते हुए कहा कि चैम्पियन ने उत्तराखंण्ड को गाली देने का काम किया इसलिए उन्होंने खानपुर विधानसभा से अपनी दावेदारी की थी।हालाकि संगठन ने उन्हें टिकट नही दिया।लेकिन उन्हें उम्मीद है कि उनके संगठन के प्रति किये कामो को देखते हुए आगे कांग्रेस संगठन उन्हें जरूर टिकट देने का काम करेंगी वही विरेंद्र रावत ने 2022 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 50 प्लस होने का भी दावा किया।