

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर- दीपक चौहान

स्थान – जसपुर

विधान सभा चुनाव से एक दीन पहले 13 फरवरी की रात में जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर विधानसभा क्षेत्र के रामनगर वन गांव में दो गुट भाजपा और कांग्रेस आमने सामने हो गए थे, जिसके बाद मौके पर दोनों गुटों के बीच विवाद बढ़ गया था| जिसमे कई लोगो के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया है,


जिसके बाद अब भाजपा प्रत्याशी ओर कार्यकर्त्ता लगातार कांग्रेस विधायक आदेश चौहान पर गुंडागर्दी का आरोप लगा रहे है | जिसके बाद अब कांग्रेस विधायक आदेश चौहान ने आज प्रेसवार्ता कर भाजपा के आरोप को निराधार बताया और भाजपा प्रत्याशी पर आरोप लगाते हुए कहा कि खुद भाजपा प्रत्याशी दबंगई दिखाते है पहले भी इनके कई मामले सामने आए है|

उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व में भी इनके द्वारा सिचाई विभाग की जमीन पर कब्जा किया गया लेकिन सत्ता होने के बाद प्रसाशन भी चुप रहा वही इनके द्वारा एंजाइम का मामला भी सामने आया था उसमें भी प्रसाशन ने कोई कार्यवाही नही की वही उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा 22 तारीख को भाजपा कार्यकर्ता धरना दे रहे है और अगर आदेश चौहान धरना देगा तो भाजपा से बर्दाश्त नही होगा वही उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी अपनी हार को देखकर बौखला गए है|



