

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर- तनवीर अंसारी

स्थान- सितारगंज

सितारगंज उपजिलाधिकारी तुषार सैनी ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। ओवरलोड हो रहे वाहनों को ग्रामीणों की शिकायत पर उप जिलाधिकारी तुषार सैनी ने 10 वाहनों को सीज किया है । वहीं उप जिलाधिकारी ने कहा लगातार ओवरलोड वाहनों के खिलाफ क्षेत्र के लोगों की शिकायतें आ रही थी,


इसको लेकर आज टीम ने किच्छा रोड से 6 गाड़ियों को व 4 गाड़ी यूपी जा रही थी। ओवरलोड वाहनों को रोका गया जिस के पास जो रॉयल्टी वह पुरानी निकली जिस पर वह एक से अधिक चक्कर लगा चुके थे और गाड़ी में काफी अधिक मात्रा में ओवरलोड आरबीएम है|

जिसकी खनन विभाग द्वारा रॉयल्टी की जांच कर कारवाही की जाएगी। आगे भी ओवरलोड के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी पुलिस की टीम ओवरलोड के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। ओवरलोड खनन के खिलाफ चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।



