13 फरवरी से लापता युवक का शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- अशोक सरकार

स्थान- खटीमा

उत्तराखंड उधम सिंह नगर जिले के सीमान्त क्षेत्र खटीमा के ग्राम कुंआखेड़ा में 13 फरवरी से लापता 30 वर्षीय भगीरथ राणा का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है । मौके पर पहुंची खटीमा पुलिस ने शव को पास के नाले में मिट्टी से दबे मृतक भगीरथ को निकाल पंचनामे की कार्यवाही कर जांच शुरू कर दी है। मामले में मृतक के भाई सुभाष राणा ने बताया कि 13 फरवरी से मेरा भाई लापता था|

जिसको लेकर पुलिस में गुमसुदगी दर्ज कराई गई थी तथा तथा खोज बीन भी लगातार जारी था। सुभाष ने बताया कि आज घर के पीछे नरि नाले के किनारे एक गड्ढे में भाई का शव बरामद हुआ जिसकी सूचना पुलिस को दी फिर पुलिस ने पूंछताछ में भाभी व पास के रहने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।उन्होंने बताया कि भाई की पत्नी के सम्बंध पास के रहने वाले एक व्यक्ति के साथ था। उन्होंने दोनों पर अपने भाई की हत्या का आरोप लगाते हुए  पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। वहीं कड़ी कार्यवाही की बात भी कही है।

वहीं मृतक की माता का रो-रोकर बुरा हाल है तथा सुबक सुबक कर अपने बेटे की हत्या करने वालो के खिलाफ कार्यवाही की मांग कर रही हैं। वहीं एसपी क्राइम ममता वोहरा ने बताया कि मृतक का शव बरामद कर लिया गया है। वहीं मृतक भगीरथ की हत्या में शामिल उसकी पत्नी राजनंदनी तथा उसके प्रेमी संकेत को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।