

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर : राहुल दुमका

स्थान – लालकुआँ

मौसम विभाग के अनुसार दो अलग-अलग पश्चिमी विछोभ सक्रिय हो रहे हैं, जिस कारण उत्तरी भारत में इस हफ्ते ऊंची पहाड़ियों में बर्फबारी अत्यधिक हुई है| जहां 17 से 20 फरवरी के बीच में उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में बारिश होने के आसार है| वही पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी होने की पूरी संभावना है| जहां एक तरफ ऊंची पहाड़ियों में घुटनों तक बर्फ की चादर बिछी हुई है, वहीं दूसरी तरफ सेना के वीर आईटीबीपी के जवानों के हौसले पूरे बुलंद हैं|


हमारे देश की सेना मुश्किल से मुश्किल वक्त में भी हमारे देश की रक्षा व सुरक्षा करती |है मुश्किल हालातों में जीने का हुनर और दुश्मनों का सफाया करने का हौसला हमारे सीमा के पहरियो को अच्छी तरह आता है| उत्तराखंड के सरहदी इलाकों में आइटीबीपी के बॉर्डर पुलिस की ट्रेनिंग की तस्वीरें सामने आ रही हैं, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि घुटने घुटने तक बर्फ होने के बावजूद भी हमारे वीर जवान कदमताल मिलाते हुए लगातार आगे बढ़ रहे हैं|

वह भी -25 डिग्री में इतने कम तापमान में जहां जीना मुश्किल है वही आइटीबीपी के वीर सीमाओं की चौकसी करते दिखाई दे रहे हैं, बर्फ से लकदक इस इलाके में इन जवानों का ऐसा साहस देखते ही बनता है| उत्तराखंड स्थित हिमालय में जीरो से भी कम तापमान और 15000 फ़ीट पर बर्फ से डूबे पूरे इलाके में आइटीबीपी के हिमवीर देश की सुरक्षा में तैनात खड़े हैं इनका शौर्य, दृढ़ता और कर्मठता के लिए कुछ भी लिखे वह कम होगा|



