शराब की दुकान से लाखों की नगदी व एटीएम कार्ड हुआ चोरी

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर : अज़हर मलिक

स्थान : बाजपुर

बाजपुर में एक युवक ने अंग्रेजी शराब की दुकान के गल्ले में रखी लाखों की नगदी व एटीएम कार्ड चोरी कर लिया। जिसके बाद युवक मौके से फरार हो गया। वही दुकान स्वामी महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर पुलिस से कार्यवाही की मांग की है, वहीं महिला की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है।

बता दें कि बाजपुर के दोराहा रोड स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान में एक युवक ने केबिन का दरवाजा तोड़कर शराब की दुकान के गल्ले में रखी 1 लाख 30 हजार की नगदी ओर एटीएम कार्ड चोरी कर लिया। जिसके बाद युवक मौके से फरार हो गया। मामले की जानकारी लगते ही शराब की दुकान स्वामी तेजेन्द्र कौर ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसकी शराब की दुकान के समीप स्थित कैंटीन में बीते कुछ दिन से विकास खत्री नाम का एक युवक काम करने के लिए आया था।

इस दौरान महिला ने विकास खत्री पर नगदी और एटीएम कार्ड चोरी होने का आरोप लगाया है। साथ ही महिला ने पुलिस से कार्यवाही की मांग की है। वहीं महिला की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। इस दौरान सीओ वंदना वर्मा ने बताया कि शराब की दुकान में नगदी व सामान चोरी होने का मामला सामने आया है जिसमें युवक की तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।