चुनाव के दो दिन बाद कर्नल कोठियाल पहुंचे कामार गाँव

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- दीपक नोटियाल

स्थान- उत्तरकाशी

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव समाप्ति के दो दिन बाद आम आदमी पार्टी के सीएम उम्मीदवार कर्नल अजय कोठियाल आज गंगोत्री विधानसभा के कामार ग्रामसभा में 6 किलोमीटर पैदल चलकर पहुंचे। जहां पहुंचते ही ग्रामीणों ने कर्नल कोठियाल का जोरदार स्वागत किया | वहीं कर्नल कोठियाल ने बताया कि उन्होंने कामार गांव की जनता से गांव में आने का वादा किया था लेकिन अधिक व्यस्तता होने के कारण वह नहीं आ पाए |

जिस कारण चुनाव खत्म होते ही सबसे पहले उन्होंने अपना वादा पूरा करते हुए कामार गांव का भ्रमण किया। इस दौरान कर्नल कोठियाल ने कहा कि जिन गांव में मैं चुनाव के दौरान भ्रमण नहीं कर पाया उन सभी गांव में जाकर में लोगों से मिल रहा हूं और प्रदेश नवनिर्माण की जो लड़ाई आम आदमी पार्टी ने शुरू की है, वह लड़ाई लगातार जारी रहेगी और आम आदमी पार्टी का संघर्ष लगातार जारी रहेगा |

इसके अलावा ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत करते हुए कहा कि कर्नल कोठियाल उनके गांव में आए हैं, यह उनका सौभाग्य है और उन्हें उम्मीद है कि कर्नल कोठियाल आगे भी इसी तरीके से उनसे मेल मिलाप बनाए रखेंगे | इसके अलावा कर्नल कोठियाल ने कहा कि जो गांव चुनाव प्रचार के दौरान छूट गए थे, मैं उन सभी गांव का भ्रमण कर जनता का धन्यवाद करते हुए उनसे जरूर मुलाकात करूंगा।