

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



संवाददाता- वाचस्पति रयाल

स्थान- नरेन्द्रनगर

नई टिहरी जिला मुख्यालय के आईटीआई में सभी पोलिंग पार्टियों ने ईवीएम मशीन को जमा करा दिया है | वहीं जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्ट्रांग रूम का जायजा लिया और सुरक्षा व्यवस्था देखी |

टिहरी जिले की सभी 6 विधानसभा सीटों के 951 पोलिंग पार्टियां कल दोपहर तक पहुंच गई | जिसके बाद ईवीएम को विधानसभा वार जमा किया गया | डीएम का कहना है कि पोलिंग पार्टियों के लिए विधानसभा वार अलग अलग काउंटर बनाए गए हैं | जहां ईवीएम मशीनों को जमा किया गया |


वहीं जिला निर्वाचन अधिकारी का कहना है कि जिले में करीब 55 फीसदी मतदान हुआ और निर्वाचन आयोग के नियम के अनुसार स्ट्रांग रूम की सुरक्षा की गई | साथ ही पोलिंग पार्टियों को छोड़ने के लिए भी वाहनों की व्यवस्था की गई है।



