

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर- अशोक सरकार

स्थान- खटीमा

खटीमा के सत्रह मील क्षेत्र में चुनावी रंजिश के चलते फायरिंग हुई | जिसमें एक व्यक्ति बाल-बाल बचा। बता दें पुलिस के सामने हाथ में पिस्टल लेकर रौब गांठ रहे व्यक्ति का वीडियो वायरल हो रहा है। वहीं पीड़ित पक्ष के साथ उग्र हुई जनता ने एक आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया । जबकि दो युवक मौके से फरार हो गए। वहीं गुस्साए लोगों ने सत्रह मील पुलिस चौकी का घेराव किया और पीड़ित पक्ष का पूरा परिवार धरने पर बैठ गया | जिसके बाद गुस्साए लोगों ने पुलिस पर मूक दर्शक बने रहने का आरोप लगाया है। घटना से गुस्साई भीड़ ने राष्ट्रीय राजमार्ग को भी बंद कर दिया है। वहीं मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।

एसपी ममता बोहरा ने धरना स्थल पर पहुंचकर भीड़ को खदेड़ा और जाम खुलवाया। मौके पर भारी संख्या में किसानों और ग्रामीणों का जमावड़ा लगा रहा। आरोप है कि हमलावर भाजपा कार्यकर्ता हैं इसलिए पुलिस उन पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। घटना के बाद क्षेत्र में जबरदस्त बवाल पैदा हो गया है और तनाव की स्थिति बनी हुई है। वहीं पूरी घटना में पीड़ित पक्ष के साथ किसान संगठन का भी पूरा सहयोग रहा। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके घर पहुंच कर पूरे परिवार पर जानलेवा हमला किया | उन पर गोली चलाई और पुलिस चौकी पर भी पुलिस के सामने खुलेआम तमंचा लेकर घूमता रहा | वहीं वहां मौजूद एक पुलिसकर्मी ने उसे पकड़ने की बजाय उसे आराम से भाग जाने का इशारा किया। धरना स्थल पर किसान नेता राकेश टिकैत ने भी पहुंचकर पीड़ित पक्ष का हालचाल जाना और पुलिस के अधिकारियों से बातचीत की | उन्होंने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी होनी चाहिए और 307 के तहत मुकदमा दर्ज होना चाहिए।


वहीं पीड़ित पक्ष से दलबीर कौर और हरप्रीत सिंह ने बताया कि हमलावर भाजपा से ताल्लुक रखते हैं हमलावरों ने चुनावी रंजिश के चलते घर पर पूरे परिवार पर जानलेवा हमला किया और धमकी देने के बाद पुलिस चौकी पर पहुंच कर हमारे साथ जानलेवा हमला किया और पुलिस के सामने फायरिंग की | जहां पुलिस मूकदर्शक बनी रही। दलबीर कौर ने बताया कि मेरा लड़का हरप्रीत हमलावरों की फायरिंग से बाल-बाल बच गया। उन्होंने हमलावरों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई और न्याय देने की गुहार लगाई। वहीं मौके पर पहुंची एसपी ममता बोहरा ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा साक्ष्य के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



