रामनगर में ग्यारह प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम मशीन में हुई कैद, शांतिपूर्ण रहा मतदान

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

संवाददाता- सलीम अहमद साहिल

स्थान- रामनगर

उत्तराखंड की 70 विधानसभा सीटों के लिए जनता ने सोमवार को अपने मत का प्रयोग किया । वहीं रामनगर विधानसभा में कुल मतदाताओ की संख्या एक लाख इक्कीस हजार आठ सौ सड़सठ थी |

जिसमे से 70.74 लाख मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया । बता दें रामनगर में सभी मतदान केंद्रों पर मतदान शांतिपूर्ण हुआ । जिसके बाद रामनगर विधानसभा में ग्यारह प्रत्याशियों की किस्मत अब ईवीएम मशीन में कैद हो गई हैं। 2022 विधानसभा चुनाव में मतदाताओं का खासा उत्साह देखने को मिला है।

वहीं कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र सिंह पाल ने रामनगर सीट को जीतने का दावा करते हुए उत्तराखंड में कांग्रेस सरकार आने का दम भी भर दिया है। अब रामनगर का विधायक कौन होगा ये तो 10 मार्च को ही पता चलेगा।