कुमाऊं कमिश्नर और डीआईजी ने नैनीताल के संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

संवाददाता- सलीम अहमद साहिल

स्थान- रामनगर

उत्तराखंड की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए कल मतदान हुआ | वहीं नैनीताल और उधम सिंह नगर में कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत और डीआईजी कुमाऊं नीलेश आनंद भरणे ने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान कराने के लिए खुद कमान संभाली |  

जिसके तहत उन्होंने सभी पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया। बता दें रामनगर विधानसभा सीट में 93 मतदान केंद्र बनाए गए थे जहाँ 146 बूथों पर 62,553 महिला और 58,794 पुरुष वोटर थे | यानी कुल 1,21,351 मतदाताओं ने  प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला किया ।

वहीं नैनीताल जिले में 100 से ज्यादा संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथ थे | ऐसे में उनका निरीक्षण करने के लिए खुद कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत और डीआईजी नीलेश भरणे रामनगर पहुंचे।