

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर- नरेश तोमर

स्थान- हरिद्वार

हरिद्वार विधानसभा की सभी सीटों में सबसे चर्चित हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा सीट बनी हुई है | जहां पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की बेटी अनुपमा रावत चुनाव लड़ रही हैं | बताते चलें इस सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को 10000 के भारी अंतर से हार का दंश झेलना पड़ा था |

लेकिन अब अपने पिता की हार का बदला लेने उसी मतदान क्षेत्र में पहुंची हैं | उन्होंने कहा कि हरिद्वार की जनता इस बार उनको आशीर्वाद देकर परिवर्तन के मूड में दिख रही है | अनुपमा रावत ने बताया कि वह अपने पिता के आदर्शों पर चुनाव लड़ रही हैं और उम्मीद है कि इस बार कांग्रेस की सीट पर वह जीत दर्ज कर अपने प्रतिद्वंदी को करारा जवाब देंगी |


लोगो द्वारा क्षेत्र में उनके फ्लेक्स आदि फाड़ने के बारे में उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष घबरा गया है लेकिन जनता सब जानती है | इस बार कांग्रेस के पक्ष में भारी मतदान होने वाला है | जिसके चलते पूर्ण बहुमत से राज्य में कांग्रेस की सरकार बनेगी |



