लालकुआं में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हुआ शुरू

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- पंकज सक्सेना

स्थान- लालकुआं

लालकुआं में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है  | सभी मतदान अभिकर्ता मतदान केंद्र पहुंचे और पीठासीन अधिकारी ने मशीन की जांच करवाई | बता दें मतदान सुबह 8:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक जारी रहेगा । वहीं बूथ का निरीक्षण कर रहे सेक्टर मजिस्ट्रेट ने बताया कि कोरोना के चलते जिस बूथ में मतदाताओं की संख्या 1250 से ज्यादा है वहां पर अलग से नया बूथ बनाया गया है |

साथ ही कोरोना को लेकर भी सभी तैयारियां प्रशासन द्वारा पूरी कर ली गई हैं | सभी को मास्क पहनना अनिवार्य है और सैनिटाइजर की व्यवस्था भी मतदान केंद्र पर की गई है |