उत्तराखंड की 70 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ शुरू

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

ब्यूरो रिपोर्ट

स्थान- उत्तराखंड

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य की सभी 70 विधानसभा सीटों पर आज मतदान होगा | मतदान सुबह आठ बजे से शुरू हो गया है और शाम छह बजे तक चलेगा | राज्य में  मतदान के लिए 11,697 केंद्र बनाये गये हैं |साथ ही मतदान के समय कोविड-19 नियमों का विशेष ध्यान रखा जा रहा है | आज 82 लाख मतदाता 632 प्रत्याशियों की किस्मत तय करेंगे |

उत्तराखंड चुनावों में जिन अहम उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का फैसला होना है, उनमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उनके कैबिनेट सहयोगी सतपाल महाराज, सुबोध उनियाल, अरविंद पांडे, धन सिंह रावत और रेखा आर्य के अलावा बीजेपी की उत्तराखंड इकाई के अध्यक्ष मदन कौशिक शामिल हैं | वहीं कांग्रेस के प्रमुख उम्मीदवारों में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व मंत्री यशपाल आर्य, कांग्रेस की उत्तराखंड इकाई के अध्यक्ष गणेश गोदियाल और विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रीतम सिंह शामिल हैं |