रूडकी से निर्दलीय प्रत्याशी को व्यापारियों ने लड्डूओं से तोला

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- संदीप चौधरी

स्थान- रुड़की

रूडकी  विधानसभा से भाजपा से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हिंदूवादी नेता नितिन शर्मा उर्फ़ नितिन भैया को आज व्यापारियों के द्वारा रामनगर में लड्डूओं से तोला गया | इस मौके पर बड़ी संख्या में नितिन शर्मा के समर्थक मौजूद रहे | जिन्होंने जमकर हिंदूवादी नारे लगाए |

इस मौके पर नितिन शर्मा ने कहा कि हिन्दुओं के हितो की रक्षा करना मेरा कार्य है | उनके मान पर कभी भी ठेस नहीं आने देंगे | उन्होंने कहा कि 80 और 20 की जो बात कही जाती है उसमें कई बार संघर्ष करना पड़ता है | उस संघर्ष को रोकने का हम हमेशा कार्य करेंगे | बता दें नितिन शर्मा उर्फ़ नितिन भैया लगभग पिछले बीस साल से विश्व हिन्दू परिषद् से जुड़े हुए थे जो रूडकी विधानसभा से काफी समय से चुनाव की तैयारी भी कर रहे थे |

उनके द्वारा भाजपा से टिकट की मांग भी की गई थी लेकिन भाजपा के द्वारा उन्हें टिकट नहीं दिया गया | नितिन शर्मा का कहना है कि उनको टिकट नहीं मिला कोई बात नहीं लेकिन भाजपा के किसी कार्यकर्ता को टिकट मिलता तो वह निर्दलीय चुनाव नहीं लड़ते | उनका कहना है कि भाजपा के द्वारा एक ऐसे व्यक्ति को टिकट दिया गया, जिस पर लगातार भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं |

जिस कारण नितिन शर्मा नाराज होकर निर्दलीय ही चुनाव मैदान में उतर गए | उनका कहना है कि यह चुनाव शहर की जनता लड़ रही है और जब जनता चुनाव लडती है तो जीत पक्की होती है |