

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर – पंकज सक्सेना

स्थान- हल्द्वानी

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम आज हल्द्वानी पहुंचे | जहां उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी सुमित हृदयेश के समर्थन में जनसभा की। इस दौरान उन्होंने लोगों से कांग्रेस को वोट देने की अपील की।

वहीं आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि भाजपा सरकार ने पिछले 5 सालों में उत्तराखंड में कोई विकास कार्य नहीं किये बल्कि तुष्टिकरण की राजनीति की है और इस बार के चुनाव में कांग्रेस की आंधी चल रही है जिसमें भाजपा उड़ जाएगी |


उन्होंने ईवीएम मशीन पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिन राज्यों में भाजपा की सरकार है, वहां मतदान में गड़बड़ी होने की संभावना है | उन्होंने कहा कि इस बार जनता प्रधानमंत्री के झूठे वादों में नहीं आएगी और उत्तराखंड में पूर्ण बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनाएगी।



