कांग्रेस प्रत्याशी भुवन कापड़ी की जनसभा में उमड़ा भारी जनसैलाब

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – अशोक सरकार

स्थान- खटीमा

जैसे-जैसे चुनाव की तिथि नजदीक आ रही है सभी राजनीतिक दलों ने अपनी ताकत झोंकना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में आज विभिन्न गांवों में भुवन कापड़ी और कुणाल चौधरी ने जनसंपर्क कर आम सभा को संबोधित कर

भारी बहुमत से कांग्रेस का हाथ मजबूत करने और भुवन कापड़ी को जिताने के लिए आम जनता से अपील किया । इस दौरान भुवन कापड़ी और चौधरी ने भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों पर जमकर करारा प्रहार किया। वहीं कार्यक्रम के दौरान भारी जन सैलाब उमड़ कर कांग्रेस प्रत्याशी भुवन कापड़ी के पक्ष में आया।

वही भुवन कापड़ी ने बताया कि जनसंपर्क के दौरान आम जनता का पूरा समर्थन, सहयोग और आशीर्वाद मिल रहा है। भाजपा सरकार से आम जनता परेशान है और 14 फरवरी का इंतजार कर रही है। उन्होंने बताया कि 14 फरवरी को भाजपा की विदाई तय है और भारी बहुमत से उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने वाली है।

वहीं मध्य प्रदेश के कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी ने बताया कि खटीमा विधानसभा से भुवन कापड़ी बेहतर वोटों से जीतेंगे। भाजपा के प्रत्याशी की जमानत जप्त होगी। उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनेगी । उन्होंने कहा कि जनता के बीच संघर्ष करने वाले एक गरीब के बेटे के साथ सारी जनता खड़ी है। भाजपा सरकार की महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, अत्याचार और लूट से उबकर कांग्रेस पार्टी के साथ आम जनता खड़ी है।