

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर : विशेष शर्मा

स्थान : बाजपुर

विधानसभा चुनाव के मतदान की तिथि जैसे-जैसे नजदीक आ रही है वैसे ही राजनीतिक पार्टियों के स्टार प्रचारकों का दौरा होता दिखाई दे रहा है। तो वही आम आदमी पार्टी के स्टार प्रचारक भी विभिन्न विधानसभाओं का भ्रमण कर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में वोट देने की जनता से अपील कर रहे हैं।


इसी के चलते दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया बाजपुर पहुंचे। जहां आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मनीष सिसोदिया का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। जिसके उपरांत दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बाजपुर विधानसभा की प्रत्याशी सुनीता टम्टा के पक्ष में ग्राम मुंडिया से रैली निकाली और जनता से आम आदमी पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

इस दौरान मनीष सिसोदिया ने कहा कि उत्तराखंड की जनता इस बार बदलाव चाहती है और उत्तराखंड में बदलाव करने का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा जनता को धोखा देने का काम किया है।


उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता उनकी पार्टी से ही नाराज है और आम आदमी पार्टी को लाने का मन बना चुका है। इस दौरान उन्होंने जनता से आम आदमी पार्टी के पक्ष में 14 फरवरी को मतदान करने की अपील की।



