

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर- अजहर मलिक

स्थान- काशीपुर

काशीपुर में कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्र चंद्र सिंह ने पत्रकार वार्ता कर अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी किया | बडे-बडे चुनावी वादों का पुलिंदा ना बांधते हुए पहली बार कांग्रेस ने सामान्य रूप से अपनी चुनावी घोषणाए जारी की है |

जिसमें सामान्य वर्ग के लोगों के साथ ही निचले तबके के लोगों के लिए विशेष तौर पर सुविधाओं के जहां दावे किये गये हैं, वहीं कांग्रेस ने काशीपुर में सरकार बनाने के बाद जिला बनाने की घोषणा को प्रमुखता से रखा | साथ ही घोषणा पत्र जारी करते हुए मुख्य रूप से शहर की जलभराव की समस्या और पर्यटन स्थल के रूप में द्रोणा सागर और गिरीताल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित कर नैनीताल की तर्ज पर बनाने की घोषणा भी की |


कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि उनको घोषणाओं के बजाय काम करने पर यकीन है और वह जनता की मंशा के अनुरूप ही विकास के कार्य करेंगे | उन्होंने कहा कि जनता उनको आशीर्वाद दें तो वह बीस सालों से विकास की राह ढूंढ रहे काशीपुर को आइडियल सिटी की पहचान दिलाने का काम करेंगे।



