

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर- सलमान मलिक

स्थान- रुड़की

मतदान के दिन करीब आते ही हर पार्टी अपने प्रत्याशी को जिताने के लिए क्षेत्र में पार्टी के बडे नेताओं को भेज कर जनता से वोट मांगने का काम कर रही हैं | इसी कड़ी में आज भगवानपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी की प्रत्याशी ममता राकेश के लिए पार्टी के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने क्षेत्र के गांव चुड़ियाला से भगवानपुर की मार्केट में रोड़ शो करते हुए मतदाताओं से कांग्रेस प्रत्याशी के हक में वोट करने की अपील की | इसके साथ ही रविदास मन्दिर में उन्होंने प्रार्थना की | इस दौरान वहां भारी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे ।

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा की हरिद्वार हमारे लिए बहुत ज़ोश दिखा रहा है | हमारी प्रत्याशी ममता राकेश शानदार तरीके से जीत रही हैं | राज्य में बहुमत के साथ कांग्रेस सरकार बनने जा रही है | उन्होंने कहा यह लड़ाई जनता बनाम भारतीय जनता पार्टी है | जैसे कृष्ण ने अर्जुन से कहा “हे अर्जुन तु तो सिर्फ इस युद्ध में नित्य मात्र है बाकी काम तो में कर रहा हूँ” जनता हमारी सार्थी बनकर के कांग्रेस को विजय के रास्ते पर ले जा रही है |



