

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर – अजहर मलिक
लोकेशन :- काशीपुर
एंकर :- काशीपुर विधानसभा चुनाव दिन प्रतिदिन दिलचस्प होता जा रहा है जहां जीत की रेस में सबसे आगे दौड़ने वाले प्रत्याशियों को कटघरे में खड़ा कर उनके मुकदमों की बारी बारी से सुनवाई की जा रही है। और जल्द ही उनके मुकदमों के डिसीजन भी पब्लिक के सामने आ जाएगा आखिर किन मुद्दों मुकदमों पर प्रत्याशियों की सुनवाई चल रही है और क्या होने वाला है |


काशीपुर डेवलपमेंट फॉर्म की अदालत में अपने लक्ष्य के सबसे करीब दौड़ने वाले प्रत्याशियों को बुलाकर उन पर सुनवाई की जा रही है जिसके चलते आज आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी की सुनवाई की गई जहां आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी दीपक वाली केडीएफ़ संस्था के मेंबरों ने काशीपुर के विकास को लेकर सवाल रखें तो वही आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी दीपक वाली ने सवालों के जवाब देते हुए काशीपुर के विकास को लेकर अपने सोच विचार रखें काशीपुर डेवलपमेंट फॉर , लॉटरी क्लब , लॉयन क्लब और अन्य सामाजिक संस्थाओं का एक सामाजिक समूह है जो लंबे समय से काशीपुर के विकास को लेकर कार्य करता है।


जिसमें उद्योग जगत के कई बड़े उद्योगपति भी शामिल है केडीएफ संस्था द्वारा पूर्व में भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी को भी कटघरे में खड़ा किया गया था वहीं आज आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी दीपक वाली का टेस्ट लिया गया जिसमें काशीपुर के विकास के लिए अपनी सोच और विचार संस्था के सामने रखें खास तौर पर उद्योग को लेकर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी ने उद्योग को बढ़ावा देने और बंद होते लघु- कुटीर उद्योगों को फिर से पुनः जीवन देने और काशीपुर के जलभराव की समस्या से विधानसभा के पटल पर रखने का आश्वासन दिया यही नहीं आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी काशीपुर डेवलपमेंट की अदालत में खुद के लिए न्याय मांगते हुए वोटों की मांग की और कहां विधायक बनने के बाद कार्य नहीं किए जाते तो वह चुनावी मैदान में दोबारा नहीं उतरूंगा।


केडीएफ संस्था कि अदालत में तीनों प्रत्याशियों के सुनवाई की जिस में काशीपुर विधानसभा के विकास को लेकर कई बिंदुओं पर सवाल रखें, लंबे समय से जनता को गुमराह करके वोट लेने वालों प्रत्याशियों पर भी मंथन किया जाएगा जिसके बाद संस्था द्वारा घोषणा की जाएगी संस्था किस प्रत्याशी को बाइज्जत बरी करके उसके साथ चुनाव लड़ जाती है। भाजपा कांग्रेस आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों को कटघरे में खड़ा कर तीखे सवाल तो पूछ लिए गए हैं। लेकिन संस्था के जजों के बाद फैसला आना है और उसके बाद ही तय किया जाएगा कि सामाजिक संस्थाएं आखिर किस प्रत्याशी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चुनाव लड़ जाती हैं,और विधानसभा चुनाव फतेह कराती हैं|


