

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर – संदीप कुमार

स्थान – रूड़की

रुड़की विधानसभा में आज श्री दिगंबर जैन समाज के पदाधिकारियों व काफी संख्या में जैन समाज के लोगों ने कांग्रेस के प्रत्याशी यशपाल राणा को विधानसभा चुनाव में अपने समाज की ओर से समर्थन दिया । बता दें कि जैसे जैसे 2022 विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है चुनावी सरगर्मियाँ तेज होती जा रही है।


वहीं रूड़की विधानसभा से जहां एक ओर भाजपा के निवर्तमान विधायक प्रदीप बत्रा एक बार फिर चुनाव मैदान में है, वहीं कांग्रेस से पूर्व मेयर रहे यशपाल राणा प्रत्याशी हैं जो उन्हें चुनाव मैदान में कड़ी टक्कर दे रहे हैं। इसी कड़ी में आज भारी संख्या में जैन समाज के लोगों ने जैन धर्मशाला में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी यशपाल राणा को अपना समर्थन दिया |

वही दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष अनिल कुमार जैन ने बताया कि उनके समाज के द्वारा इस बार कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी यशपाल राणा को अपना समर्थन दिया गया है और यशपाल राणा को विधायक बनाने का संकल्प लिया गया है। उंन्होने कहा कि शहर में विकास के नाम पर इस बार बदलाव की आवश्यकता है इसलिए इस बार जैन समाज ने ये निर्णय लिया है। यशपाल राणा की छवि ईमानदार और बेदाग है जिसको लेकर उनके साथ रुड़की के लोग धीरे धीरे जुड़ते जा रहे है।


वही कांग्रेस प्रत्याशी यशपाल राणा ने जैन समाज के लोगों का आभार जताते हुए कहा कि जैन समाज के कांग्रेस को समर्थन देने से उन्हें मजबूती मिली है और इस बार रुड़की की जनता ने मन बना लिया है कि कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी को जीता कर विधानसभा भेजेंगे क्योंकि भाजपा की नीतियों से जनता परेशान हो चुकी है और इस बार बदलाव होकर रहेगा हालांकि उनका कहना है कि भाजपा से विधायक प्रदीप बत्रा को भी वो चुनौती देते हैं कि वह शहर के मुद्दों को लेकर कहीं भी आकर उनके साथ खुली डिबेट कर सकते हैं जिसके लिए वो तैयार हैं।



