पुलिस ने 262 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर पंकज सक्सेना
स्थान- हल्द्वानी
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट के आदेशानुसार सभी चौकियों पर पुलिस चेकिंग अभियान चला रही है | जिसके चलते लालकुआं पुलिस ने सुभाष नगर बैरियर पर चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को रोका बता दें व्यक्ति पैदल आ रहा था वहीं पुलिस को शक होने के बाद उससे पूछताछ की और तलाशी ली |

तलाशी के दौरान उसके पास से 262 ग्राम स्मैक बरामद हुई जिसकी कीमत लगभग 26 लाख बताई जा रही है | वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आज खुलासा करते हुए बताया कि पकड़े गए युवक का नाम आलिम है जो कि मूल रूप से रामपुर का रहने वाला है और वह टेलरिंग का काम करता था |

काम में नुकसान होने के कारण वह स्मैक के कारोबार में पड़ गया और पिछले कई महीनों से हल्द्वानी शहर में स्मैक लाकर बेच रहा था | पुलिस अब इसके और साथियों की तलाश कर रही है | वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पिछले 1 महीने के अंदर नैनीताल पुलिस लगभग 1 किलो स्मैक बरामद कर चुकी है |