

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर – सलमान मलिक

स्थान – रुड़की

रुड़की विधानसभा से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे तनवीर अहमद के मछली मोहल्ला स्थित कार्यालय पर दिहाड़ी पर लाये गए, मजदूरों ने दिहाड़ी नहीं मिलने पर जमकर हंगामा किया है| मजदूरों का आरोप है की उन्हें 300 रूपये दिहाड़ी और खाना देने की बात की गई थी| लेकिन उन्हें कार्यालय पर लाकर बसपा का पट्टा उनके गले में डालकर कुछ कार्यकर्ताओं ने उनके साथ विडियो और फोटो बनाई और बिना दिहाड़ी दिए ही उन्हें जाने के लिए कह दिया इसी बात से नाराज होकर दिहाड़ी पर लाये गए 17 मजदूरों ने बसपा के कार्यालय पर जमकर हंगामा किया है।


सूत्रों से पता चलता है की बसपा प्रत्याशी तनवीर अहमद भाजपा के एक विधायक के करीबी माने जाते है शहर में आम चर्चा है की तनवीर अहमद को भाजपा के एक विधायक के द्वारा ही कोंग्रेस की वोट काटने के लिए टिकट दिलाकर चुनाव में खड़ा किया गया है| यही कारण है की तनवीर अहमद के कुछ बैनर अगर दिखाई देते है तो सिर्फ मुस्लिम क्षेत्र में ही दिखाई देते है|

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तनवीर अहमद अभी तक मुस्लिम क्षेत्र से बाहर भी दिखाई नहीं दिए है, ऐसी स्थिति को देखते हुए माना जा रहा है की उनका टार्गेट सिर्फ कोंग्रेस की वोट काटना ही है अब देखना यह होगा की वो 500 वोट काट पाते है या फिर इससे ज्यादा वोट काटने में सफल हो पाते है हमने मामले में उनसे सही जानकारी लेने के लिए उन्हें दो बार फोन किया लेकिन उन्होंने फोन उठाना जरुरी नहीं समझा है |


मजदूरों को दिहाड़ी पर लाकर उनकी दिहाड़ी नहीं देने पर मजदूरों के द्वारा उनके कार्यालय पर हंगामा हुआ तो यह खबर चुनाव आयोग की टीम तक भी पहुँच गई| जिसके बाद चुनाव आयोग की टीम मौके पर पहुँच गई है और मामले की जाँच शुरू कर दी है।



