कलियर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी का स्थानीय विधायक पर करारा प्रहार

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- नरेश तोमर

स्थान- हरिद्वार

कलियर विधानसभा 30 के भाजपा प्रत्याशी मुनीश सैनी ने सुभाष नगर में जनसंपर्क कर जनता से अपने वोट मांगे | इस दौरान उन्होंने बताया कि पिछले 10 सालों से स्थानीय विधायक ने क्षेत्र में कोई विकास कार्य नहीं किए | राज्य से मिली योजनाओं का भी उन्होंने कोई सदुपयोग नहीं किया | क्षेत्र में लगातार समस्याएं वैसे के वैसी हैं | ऐसे में भरपूर जनता का समर्थन और आशीर्वाद उन को मिल रहा है |

वहीं विपक्ष चुनाव में हार से घबराया हुआ है | जिसके चलते उनके बयान को एडिट कर जनता को भ्रमित करने का प्रयास किया | लेकिन जनता सब जानती है | भाजपा ने प्रदेश में चारों ओर विकास किया है | वहीं विधानसभा सीट पर अगर जनता उन्हें आशीर्वाद देगी तो वह क्षेत्र में चहुमुखी विकास कर सभी का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे |