

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर – गोविन्द रावत

स्थान – सोमेश्वर (अल्मोडा)

सोमेश्वर विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी प्रत्याशी हरीश चन्द्र आर्य पत्रकारों से रूबरू हुए | जिसमे उन्होंने सोमेश्वर की जनता की परेशानियों को सामने रखा । उन्होंने बताया उत्तराखंड के विकास के लिए उत्तराखंड को एक अलग राज्य बनाया था। लेकिन आज भी सोमेश्वर विधानसभा में स्कूल, पेयजल, रोजगार की कमी है।

आप प्रत्याशी हरीश चन्द्र आर्य ने कहा कि क्षेत्र का विकास करना मेरी प्राथमिकता रहेगी। उत्तराखंड का विकास दिल्ली की तर्ज पर होगा। दिल्ली मॉडल उत्तराखंड में भी उतारा जायेगा। उन्होंने कहा केजरीवाल के सहयोग से उत्तराखंड में तीन सौ यूनिट फ्री बिजली, रोजगार गारंटी, बुजुर्गों के लिए तीर्थ यात्रा फ्री और आम आदमी पार्टी की उत्तराखंड राज्य में सरकार बनने पर राज्य का चहुंमुखी विकास होगा।



