बसपा के एक दर्जन से अधिक पदाधिकारियों ने थामा कांग्रेस का दामन

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- दीपक जोशी

स्थान-  कपकोट

चुनावी प्रचार प्रसार के अन्तिम दिनों में कपकोट से बसपा का विलय कांग्रेस में हो गया हैं। विधानसभा कपकोट के दुग नाकुरी क्षेत्र से बसपा के पूर्व अध्यक्ष सुंदर सोनियाल सहित कांडा, कपकोट के एक दर्जन से अधिक बसपा पदाधिकारियों ने कपकोट से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी ललित फर्स्वाण के नेतृत्व में कांग्रेस कि सदस्यता ग्रहण की।

इस पर बसपा के पूर्व अध्यक्ष सुंदर सोनियाल का कहना है कि बसपा का अस्तित्व पहाड़ में खत्म हो चला हैं।

बहन मायावती का उत्तराखंड में एक भी दौरा नहीं होने के कारण बसपा पदाधिकारियों ने जीतने वाले दल को अपना समर्थन दे दिया है।