

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर- नरेश तोमर

स्थान- हरिद्वार

मौसम विभाग की चेतावनी के बाद आज सुबह फिर से मौसम में परिवर्तन देखने को मिला | वहीं हल्की बूंदाबांदी के बीच प्रत्याशी जनसंपर्क करने निकले | बता दें आज विधानसभा रानीपुर से भाजपा प्रत्याशी विधायक आदेश चौहान ने विभिन्न क्षेत्रों में डोर टू डोर कैंपेन एवं नुक्कड़ सभा की।

इस अवसर पर आदेश चौहान ने कहा कि विधान सभा रानीपुर की जनता को पिछले 10 वर्षों में जगजीतपुर में 110 करोड़ का सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, 20 करोड़ का एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम, ₹60 सामुदायिक केंद्र बहादराबाद का उच्चीकरण, 250 करोड़ के सड़क व पुल निर्माण का कार्य हमने किया है। पूरी विधानसभा में 70% क्षेत्र में इंसुलेटेड वायर का काम हमने किया है। पंद्रह सौ लोगों को आर्थिक स्वास्थ्य सहायता तथा ढाई हजार से ज्यादा निर्धन बालिकाओं का विवाह कराने का कार्य हमारे द्वारा किया गया है। हमने 75 करोड की पेयजल योजना जगजीतपुर में की है विधानसभा रानीपुर का ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है जहां भाजपा ने अपनी विकास की गाथा ना लिखी हो।



