अपर पुलिस अधीक्षक काशीपुर के नेतृत्व में अधीनस्थों और पैरा मिलिट्री फोर्स के जवानों ने शहर में निकाला फ्लैग मार्च

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- दीपक चौहान

स्थान – जसपुर

आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए जिला प्रशासन व पुलिस फोर्स शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए अब पूरी तरह से अलर्ट हो गया है। वहीं जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर में अपर पुलिस अधीक्षक काशीपुर के नेतृत्व में अधीनस्थों एवं पैरा मिलिट्री फोर्स के जवानों द्वारा विधानसभा में फ्लैग मार्च निकाला गया ।

जिससे कि मतदाता शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण में अधिक से अधिक मतदान कर सकें | वहीं अपर पुलिस अधीक्षक काशीपुर चन्द्रमोहन सिंह ने बताया कि पूर्व में भी शांतिपूर्ण चुनाव कराया गया है लेकिन जसपुर विधान सभा बॉर्डर पर है इसलिए संवेदनशील होने के कारण यहाँ  एस.एस.बी. और एक कंपनी पी.एस.सी. के साथ  फ्लैग मार्च निकाला | वहीं उन्होंने बताया कि मार्च के दौरान लोगों से शांति पूर्ण मतदान करने की अपील भी की गई है |

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि चुनाव आयोग का आदेश है की  कोरोना गाइडलाइन  का पालन कराते हुए चुनाव कराया जाए और साथ ही जो एक्टिव क्रिमनल हैं, उनके खिलाफ भी कार्यवाही की जा रही है और कोई भी अगर आचार सहिता का उल्लंघन करता पाया गया, उसके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी |