ग्रेड पे का वादा पूरा न किये जाने पर भाजपा से नाराज पुलिस कर्मियों के परिजनों ने कांग्रेस को दिया समर्थन

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- अशोक सरकार

स्थान- खटीमा

जनपद उधम सिंह नगर के सीमांत खटीमा से एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। जहां 4600 ग्रेड पे की मांग को भाजपा सरकार द्वारा पूरा ना किए जाने से नाराज पुलिस कर्मियों के परिजनों ने आज खटीमा में कांग्रेस के चुनाव कार्यालय पर भारी संख्या में पहुंचकर कांग्रेस पार्टी को अपना समर्थन देने का संकल्प लिया।

बता दें उत्तराखंड पुलिस कर्मियों द्वारा 4600 ग्रेड पे को लेकर उत्तराखंड सीएम से लगातार मांग की जा रही थी लेकिन उनकी मांगों को आज तक पूरा नहीं किया गया, जिससे पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों में खासा नाराजगी है। इसी के चलते आज नाराज पुलिस विभाग के परिजनों ने कांग्रेस को अपना समर्थन देने का संकल्प लिया। इस दौरान एक पुलिसकर्मी की पत्नी ने बताया की 4600 ग्रेड पे की मांग को पूरा न किया जाने से नाराज होकर आज हम लोगों ने कांग्रेस को अपना समर्थन दिया है। वहीं एक अन्य पुलिस महिला परिजन निर्मला कापड़ी ने बताया की उत्तराखंड सरकार ने पुलिस कर्मियों को ठगा है क्योंकि 4600 ग्रेड पे का वादा कर 4200 ग्रेड पे उत्तराखंड सरकार दे रही है।

जिससे पुलिस के परिजनों ने काफी नाराजगी है। वहीं उन्होंने रोष व्यक्त करते हुए बताया कि हमारा घर पीएम और सीएम नहीं चलाते हैं हमारा घर हमारे पति के तनख्वाह से चलती है। हम उत्तराखंड सीएम के विकास कार्यों से बिल्कुल संतुष्ट नहीं है। इसके साथ ही खटीमा कांग्रेस प्रत्याशी भुवन कापड़ी की पत्नी कविता कापड़ी ने बताया कि भाजपा सरकार द्वारा की गई घोषणा को पूरा न करने से नाराज होकर आज पुलिस के परिजनों ने कांग्रेस को अपना समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ग्रेड पे की मांग को पूरा करने के लिए हम इनका पूरा सहयोग करेंगे।