

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्ट- अशोक सरकार

स्थान- नानकमत्ता

उधम सिंह नगर जिले के 69 विधानसभा क्षेत्र नानकमत्ता सीट से चुनाव लड़ रहे निर्दलीय प्रत्याशी मुकेश राणा का चुनाव प्रचार काफी तीव्र गति से चल रहा है।

वहीं मुकेश राणा ने आज अपने कार्यकर्ताओं के साथ किशनपुर, भूड़ आदि गांवों में डोर टू डोर घूमकर जनता से संपर्क किया और अपने पक्ष में लोगों से वोट डालने की अपील की | इस दौरान उन्हें जनता का काफी सहयोग, स्नेह, आशीर्वाद और समर्थन मिल रहा है।


इस दौरान मुकेश राणा ने जनता का सहयोग मांगते हुए जनता की मूलभूत समस्याओं सहित हर समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने सत्ताधारी पार्टी पर बदले की भावना से कार्य करने का भी गंभीर आरोप लगाया।



