

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर – अशोक सरकार

स्थान- नानकमत्ता

उधम सिंह नगर जनपद के 69 विधानसभा क्षेत्र नानकमत्ता में भाजपा के स्टार प्रचारक केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने नानकमत्ता विधानसभा प्रत्याशी डॉ प्रेम सिंह राणा के पक्ष में जगह-जगह नुक्कड़ सभाएं की और डॉ प्रेम सिंह राणा के पक्ष में जनता से वोट देने के लिए अपील की। बता दें 14 फरवरी 2022 को विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं।

वहीं अलग अलग राजनैतिक पार्टियों ने अपनी ताकत झोंक दी है। इसी क्रम में नानकमत्ता भाजपा प्रत्याशी प्रेम सिंह राणा भी जगह जगह चुनाव प्रचार में जुटे हुए है। जिसके चलते कल देर शाम प्रत्याशी राणा ने शिव कॉलोनी, मुडेली और अन्य कई जगहों पर नुक्कड़ जनसभाएं की | जिसमे भाजपा के स्टार प्रचारक नैनीताल सांसद व केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने भाजपा नानकमत्ता प्रत्याशी प्रेम सिंह राणा के पक्ष में जनता से राणा के पक्ष में वोट डालने के लिए अपील की। वहीं मीडिया से रूबरू होते हुए भाजपा प्रत्याशी प्रेम सिंह राणा ने बताया कि डोर टू डोर जाकर प्रचार करने से जनता का जो समर्थन और आशीर्वाद मिल रहा है इसको देखकर ऐसा लगता है कि इस बार फिर कमल खिलेगा।


वहीं देर शाम को इतनी भारी संख्या में भीड़ को देखकर गदगद नैनीताल सांसद तथा केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि माताएं, बहनों और युवा साथियों का पूर्ण समर्थन मिल रहा है और लोगों में उत्साह तथा खुशी को देखकर लगता है कि वो इस बार फिर मोदी के हाथों को मजबूत करेंगे और प्रेम सिंह राणा को भारी मतों से जिताएंगे।



