बाजपुर में आप प्रत्याशी का डोर टू डोर जनसंपर्क

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- शुभम गंभीर

स्थान-  बाजपुर

विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए आम आदमी पार्टी लगातार जनसंपर्क अभियान चला रही है। इसी कड़ी में बाजपुर से आप की प्रत्याशी सुनीता टम्टा लोगों से जनसंपर्क कर पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रही है। वहीं सुनीता टम्टा ने बाजपुर के ग्राम तोता बेरिया, महोली जंगल सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाया।

बता दें कि विधानसभा चुनाव के चलते सभी पार्टियां जनसंपर्क अभियान चलाकर जनता से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रही है तो वहीं आम आदमी पार्टी भी लगातार जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों को आम आदमी पार्टी की नीतियों से अवगत करा रही है। इसी के चलते आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी सुनीता टम्टा ने बाजपुर के ग्राम तोता बेरिया, महोल जंगल सहित विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाया। जहां ग्रामीणों ने सुनीता टम्टा को विजई होने का आशीर्वाद दिया।

इस दौरान सुनीता टम्टा ने कहा कि जनसंपर्क के दौरान क्षेत्र की जनता का अपार समर्थन मिल रहा है साथ ही उन्होंने कहा कि क्षेत्र की महिलाओं में आम आदमी पार्टी को लेकर खासा उत्साह बना हुआ है उन्होंने कहा कि इस बार आम आदमी पार्टी कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी का भ्रम तोड़ने का काम करेगी।