

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर- पंकज सक्सेना

स्थान- लालकुआं

लालकुआं विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की राह आसान होती नहीं दिखाई दे रही |

बता दें कांग्रेस से बागी हुई और अब निर्दलीय चुनाव लड़ रही महिला प्रत्याशी संध्या डालाकोटी को लगातार महिला और बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है |


जिस प्रकार से लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के रुझान आ रहे हैं, इसमें सीधी टक्कर निर्दलीय प्रत्याशियों और हरीश रावत के बीच मानी जा रही है |


हालांकि हरीश रावत लोगों को कांग्रेस की सदस्यता दिलाकर पार्टी में शामिल कर रहे हैं | वहीं संध्या डालाकोटी की ताबड़तोड़ सभाएं और प्रचार कहीं ना कहीं हरीश रावत की जीत को मुश्किल में डाल रही है |

इसी कड़ी में संध्या डालाकोटी ने आज चोरगलिया, गोलापर और लालकुआं विधानसभा में अपना प्रचार किया |


