

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर-मयंक वर्मा

स्थान- हरिद्वार

हरिद्वार में भाजपा कार्यकर्ताओं ने देर रात कनखल थाने में पहुंचकर जमकर हंगामा किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी और उनके समर्थकों पर बैरागी कैंप क्षेत्र के निवासियों के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया।

हंगामा कर रहे लोगों का कहना है कि सतपाल ब्रह्मचारी और उनके समर्थक बैरागी कैंप क्षेत्र में वोट मांगने पहुंचे थे। इस बीच कुछ स्थानीय लोगों ने उनसे सवाल पूछे जिसके बाद वहां कहा सुनी हो गई और फिर मारपीट की नौबत आ गई।


वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि एक पक्ष की ओर से शिकायत मिली है जिसके बाद मामले की जांच की जा रही है।



