

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर- सलीम अहमद साहिल

स्थान- रामनगर

आयकर विभाग की संयुक्त टीम ने आज सुबह रामनगर के सर्राफा चौक पर बट्टू लाल प्रयाग नारायण ज्वेलर्स पर छापामारी कर कार्यवाही की | आयकर विभाग की इस कार्यवाही के बाद रामनगर के कुछ व्यापारियों ने अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान भी बंद रखें |

बताया जा रहा है कि आयकर की टीम सोमवार सुबह 6:00 बजे पुलिस कर्मचारियों को साथ लेकर सर्राफा व्यापारी के यहां पहुंची | जानकारी के मुताबिक नीचे दुकान है जबकि दूसरे मंजिल पर सर्राफा व्यापारी का परिवार रहता है | कार्यवाही के बाद टीम में मौजूद अधिकारी सर्राफा व्यापारी से मिले और दस्तावेजों की जांच पड़ताल में जुटे हुए हैं |


वहीं इस बारे में आयकर विभाग के किसी भी अधिकारी से कार्यवाही के चलते कोई बात नहीं हो पाई | ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि देर शाम तक अधिकारी इस मामले में कुछ बोल पाएंगे कि व्यापारी की ओर से आयकर की चोरी की गई या नहीं | इसके अलावा आयकर विभाग की टीम ने काशीपुर के देवस्थली में भी छापा मारा | जिस कारण वहां भी अधिकारी जांच में जुटे हुए हैं |



