

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



ब्यूरो रिपोर्ट

स्थान- रानीपुर

रानीपुर कोतवाली गैस प्लांट चौकी क्षेत्र में ट्रक कार और बाइक की भिड़ंत से एक हादसा घटित हो गया | बताया जा रहा है कि तेज गति व लापरवाही से ट्रक चालक गाडी को चला रहा था |

जिससे ट्रक पहले कार से टकराया और उसके बाद बाइक से | जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया | वहीं आनन-फानन में युवक को उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया | फिलहाल अभी युवक का पता नहीं चल पाया है कि युवक कहां का है | लापरवाही से ट्रक चलाने वाला अज्ञात वाहन चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया |


सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई | यह भी बताया जा रहा है कि बाइक सवार युवक को काफी गंभीर चोटें आई हैं | जिसके चलते बेहोशी की हालत में ही युवक को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है |



