प्रधानमंत्री मोदी की वर्चुअल रैली आज, नैनीताल और उधम सिंह नगर में कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर- संदीप पांडेय

स्थान- रुद्रपुर

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नैनीताल और उधम सिंह नगर लोकसभा क्षेत्र में वर्चुअल रैली को संबोधित करेंगे। वहीं रुद्रपुर विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी शिव अरोड़ा के समर्थन में रैली 5 स्थानों पर आयोजित की जाएगी। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी ललित मिगलानी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 फरवरी को दोपहर 12:00 बजे वर्चुअल रैली को संबोधित करेंगे।

जिसके चलते रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र में वर्चुअल रैली का आयोजन ट्रांजिट कैंप फुटबॉल ग्राउंड,रम्पुरा स्थित एक राम आर्य पार्क, मुख्य बाजार स्थित अंबेडकर पार्क एवं ग्रामीण क्षेत्र के राधाकांत पुर में वर्चुअल रैली का आयोजन होगा। रैली में स्टेज पर एलईडी के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी के विचार सुनने की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही स्टेज भी होगा। वहीं मिगलानी ने कार्यकर्ताओं से वर्चुअल रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील भी की है।