

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर – तनवीर अंसारी

स्थान – सितारगंज

चुनावी माहौल में बढ़ती गर्माहट के बीच आज सितारगंज में भाजपा प्रत्याशी सौरभ बहुगुणा के पक्ष से भाजपा युवा मोर्चा ने युवा सम्मलेन शक्ति प्रदर्शन रैली निकाली। बता दें यह रैली सितारगंज नवीन मण्डी से शक्तिफार्म तक निकाली गयी।


जिसमे सैकड़ों भाजपा समर्थक युवाओं ने हिस्सेदारी ली। वहीं शक्तिफार्म पहुँच कर भाजपा प्रत्याशी सौरभ बहुगुणा ने युवा सम्मलेन में युवाओं को संबोधित किया साथ ही सौरभ बहुगुणा के पिता पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने भी युवा सम्मलेन में पहुंचकर सभा को संबोधित कर सौरभ बहुगुणा के लिए क्षेत्र के लोगों से वोट अपील की।

वहीं सौरभ बहुगुणा ने अपने सम्बोधन में उपस्थित युवा और शक्तिफार्म की जनता से भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की साथ ही क्षेत्र में उनके द्वारा किये गए विकास कार्यों के बारे में बताया। जिसमे सिरसा मार्ग निर्माण , सितारगंज रोडवेज बस स्टैंड,शक्तिफार्म मैं सूखी नदी पुल का निर्माण , डिग्री कॉलेज व् पॉलिटेक्निक कॉलेज आदि हैं ।


वहीँ पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने हरीश रावत और कांग्रेस पर तंज कस्ते हुए कहा “””अजी हमसे बच के कहाँ जाइयेगा , जहाँ जाईयेगा कमल पाइयेगा”””**इसी के साथ विजय बहुगुणा ने क्षेत्र के विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में वोट करने की जनता से अपील की।


सौरभ बहुगुणा ने कहा की सितारगंज औरशक्तिफार्म की जनता से मैंने जो वादे किये थे उन्हें मैंने पूरा किया है और जो कुछ विकास कार्य किसी कारणवश रह गए हैं इस बार जनता के आशीर्वाद से वो विकास कार्य भी पूरे होंगे । वहीँ इस बीच क्षेत्र के युवाओं में ख़ास जोश देखा गया युवा सम्मेलन रैली में आये युवाओं ने सौरभ बहुगुणा के लिए जमकर सौरभ भय्यिया ज़िंदाबाद के नारे लगाए ।


