बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का बागेश्वर दौरा, 2,000 से अधिक मतदाता और कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955

रिपोर्टर – दीपक जोशी

स्थान – बागेश्वर

कुमाऊं के दौरे में चल रहे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा चुनावी जन सभा को संबोधित करने बागेश्वर पहुंचे। बता दे बागेश्वर के स्थानीय ऐतिहासिक नुमाइश मैदान में जेपी नड्डा ने बागेश्वर,और कपकोट के  2000 से अधिक मतदाताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया ।

वही बागेश्वर कि जनता को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने बाबा बागनाथ को प्रणाम करते हुए सरयू गोमती संगम तट को कुली बेगार आंदोलन के गवाह के रुप में याद किया ।

साथ ही कुली बेगार के नायक बद्री दत्त पांडे और कुमाऊं कि शान गोविंद बल्लभ पंत को भी बागेश्वर की भूमि से याद करते हुए जेपी नड्डा ने बागेश्वर की जनता से अपील करते हुए कहा कि बागेश्वर जिले की दोनो विधानसभा से कमल खिलाये और धामी सरकार बनाये।