

ख़बरों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9634912113, 8057536955
न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड के यूट्यूब चैनल में सभी विधान सभा स्तर पर संवाददाता\विज्ञापन संवाददाता, ब्यूरो चीफ की आवश्यकता है, संपर्क करें – 9634912113, 8057536955



रिपोर्टर – दीपक नोटियाल

स्थान – उत्तरकाशी

जिलापंचायत अध्यक्ष और यमनोत्री विधानसभा से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी दीपक विजल्वाँण ने यमनोत्री विधानसभा क्षेत्र के कल्याणी, मालना, पटारा और बृहमखाल क्षेत्र मे डोर टू डोर अभियान चलाया। इस मौके पर उन्होंने जनसभा की और विपक्ष पर जमकर निशाना साथा।


दीपक की माने तो यमनोत्री विधानसभा के लोगों को भाजपा ने केवल सपने दिखाये लेकिन विकास के नाम पर यहां अभी तक कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा यदि इस बार यहां की जनता उन्हें विधायक के रूप मे चुनती है, तो वह यहां पर रूके हुए विकास की गति को पटरी पर लायेंगे।

हर गरीब व्यक्ति को शिक्षा, स्वास्थ्य की सुविधाएं प्रदान करने के लिए काम करेंगे। वहीं दीपक विजल्वाँण ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि विपक्ष उनको बदनाम करने के लिए हर तरह के हथकंडे अपना रहा है लेकिन जनता सब जानती है और वह इसका जवाब उनको खुद दे रही है ।



